फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 23 जून तक बारिश होने से आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम विभाग की ओर से जिले में 23 जून तक बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने के कारण गर्मी व उमस से राहत रहेगी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक मौसम साफ रहा लेकिन इसके बाद रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। इस मौसम में पिकनिक स्पाटों पर सैलानियों की आमद होने लगी है।
विज्ञापन

जिले में छह दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ज्येष्ठ माह माह में सावन महीने जैसा नजारा हो गया है। अच्छी बारिश होने की वजह से किसान धान की नर्सरी डालने में जुटे हुए है तो वहीं बारिश की वजह से नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति से परेशानी हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही सोनभद्र से जारी विशेषज्ञों के आंकड़ों के मुताबिक 23 जून तक बारिश के आसार हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. पीके सिंह, नोडल अधिकारी डा. रत्नाकर पांडेय व कृषि विशेषज्ञ विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकांशत: हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रहने के साथ गति 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा हल्की से मध्यम रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
चुर्क में नालियों की सफाई के दावे की खुली पोल
चुर्क। पहली बरसात में ही नगर पंचायत चुर्क/घुरमा पोल खुल गई है। सफाई न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। चुर्क के वार्ड नंबर पांच में नालियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। हैंडपंप के चारों तरफ भी गंदगी है। वार्ड नंबर पांच स्थित विवाह मंडप के बगल में गंदगी का अंबार है। वार्ड 10 में हैंडपंप के चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। लोहे के स्टैंड पोस्ट पर रखी गई पांच हजार लीटर क्षमता की टंकी कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन

नालों की सफाई कराई जा रही है। अभी करीब दस नालियों का सफाई होना है। बरसात से पूर्व नालों की सफाई पूरी करा ली जाएगी। - सुनील कुमार, ईओ, नगर पंचायत चुर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें