फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 दीप जलाकर बिजली पासी का मनाई जयंती

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राम सरोवर तालाब पर महाराजा बिजली पासी के जन्मोत्सव पर दीप जलाते भाजपा के पूर्व अध्य? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाब पर मंगलवार की देर शाम को 2100 दीपक जलाकर महाराजा बिजल पासी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहां की महाराजा बिजली पासी ने पासी समाज को संगठित करके देश के लिए उपयोगी बनाना और राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों का समाज में स्थापित करना महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।
विज्ञापन

महाराजा बिजली पासी जिन्हें बिजनौर (अब लखनऊ के पास एक छोटा शहर) की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। वह पृथ्वीराज चौहान के समकालीन थे। अध्यक्षता कर रहे राजू पासी ने भी महाराजा बिजली पासी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड नंबर 10 के सभासद राजेश कुमार, रघुराज पासी, अनिल पासी, अजय पासी, रामप्रसाद, श्यामा देवी, पासी समाज महिला अध्यक्ष ज्ञान देवी, सोना देवी ,गुड़िया देवी, फूल कुमारी, रेनू, सविता, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, उमेश पासी, कैलाश पासी, रवि पांडेय, फूलचंद पासी, आशुतोष, रत्नाकर, दिनेश पासी, निखिल ,प्रमोद, सूर्य प्रकाश, अंकित, राधेश्याम, अनिकेत, प्रभाकर, लालू पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें