राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती में शामिल लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के पिपरी रोड स्थित एक होटल के परिसर में सोमवार को जायसवाल युवा मंच की तरफ से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल व प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश जायसवाल ने सहस्त्रबाहु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने व राजनीति में आगे आने की अपील की। इस मौके पर दिलीप जायसवाल, राधेश्याम,श्रीकृष्ण जायसवाल, संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल ने व संचालन आनंद प्रताप जायसवाल किया।