बभनी। आसनडीह में खनिज विभाग के चेकपोस्ट के समीप बृहस्पतिवार की रात बोलेरो सवार कुछ युवकों और बालू लदे कई ट्रक चालकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद खनन कर्मियों ने बालू लदे सभी ट्रकों को पकड़ कर थाने में ले जाकर खड़ा करा दिया।
आसनडीह में खनिज विभाग के स्थापित चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार की देर रात बालू लदे पांच ट्रक खड़े थे। उसी वक्त बोलेरो से कुछ युवक ट्रक के पास पहुंचे और सो रहे चालकों से वाहनों को थाने ले जाने के लिए दबाव देने लगे। इस पर उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने फोन कर कुछ खनन कर्मियों को बुला लिया और वाहनों को थाने पर ले जाकर खड़ा करवा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि खनन कर्मियों द्वारा बालू लदे ट्रकों को सुपुर्द किया गया है। खनिज चेकपोस्ट पर हंगामा करने की जानकारी नहीं है।