फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को जल्द मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पशुपालकों को अब मवेशियों के इलाज के लिए भटकना नहीं होगा। मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही एंबुलेंस सुविधा शुरू की रही है। पशुपालकों की तरफ से टोल फ्री नंबर 1962 डायल करते ही एंबुलेंस उनके पास पहुंच जाएगी। शासन की तरफ से पशुपालन विभाग को जल्द ही सात वाहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पशुओं के इलाज के लिए नई स्कीम चालू की गई है। जीवनदायिनी एंबुलेंस की तर्ज पर मवेशियों की इलाज के लिए एंबुलेंस संचालित किए जाएंगे। शासन की तरफ से एक लाख मवेशियों पर एक एंबुलेंस व्यवस्था करने का निर्देश है। इस तरह से देखा जाए तो जिले को करीब सात एंबुलेंस मिलेगी। जिले में गोवंशीय एवं महिवंशीय (गाय और भैंस) मिलाकर करीब सात लाख मवेशी हैं। जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मवेशियों के इलाज के लिए शासन की तरफ से एंबुलेंस की सुविधा संचालित की जा रही है। प्रदेश स्तर पर करीब 530 एंबुलेंस मांगे गए हैं, जबकि अभी 110 एंबुलेंस ही मिले हैं। सोनभद्र जिले को सात एंबुलेंस मिलेगी। हालांकि अभी एंबुलेंस की आमद जिला स्तर पर नहीं हो सकी है। जल्द ही एंबुलेंस की आमद होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एंबुलेंस लगाए जाएंगे। टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर पशुपालकों को इसकी सुविधा मिलेगी।
एंबुलेंस दस्ते में शामिल होंगे पशु चिकित्सक
शासन की तरफ से मवेशियों के इलाज के लिए एंबुलेंस सुविधा शुरू की गई है। एक एंबुलेंस में पशु चिकित्सक भी शामिल होंगे। पशुपालकों की तरफ से 1962 टोल फ्री नंबर कॉल करने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंचेगी और मवेशियों का इलाज करेगी। इसके लिए पशुपालन विभाग की तरफ से आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब सात लाख मवेशी हैं। एक लाख मवेशी पर एक एंबुलेंस शासन स्तर से मिलनी हैं। एंबुलेंस ब्लॉक स्तर पर तैनात की जाएगी। ताकि पशुपालकों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। जल्द ही जिले में सात एंबुलेंस मिलेगी। - डॉ. एके श्रीवास्तव, सीवीओ-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें