फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया घोटाले में दो और दुकानदारों के खिलाफ होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम एस. राजलिंगम ने दो और दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अभी तक यूरिया की बंदरबाट करने के आरोप में कृषि अधिकारी की तहरीर पर साधन सहकारी समितियों के छह सचिवों व दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर मुकदमा कायम होने की भनक लगते ही कई आरोपी फरार हो गए है। मंगलवार को कई सचिव समिति पर नहीं गए।
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग की टीम ने कई साधन सहकारी समितियों से उर्वरक वितरण में गड़बड़ी करने का मामला उजागर किया है। इसके अलावा कुछ दुकानदारों को भी यूरिया की कालाबाजारी करने के रूप में चिन्हित किया है। अभी भी गोपनीय ढंग से टीम सचिवों के कार्यप्रणाली की जांच कर रही है। वहीं तहसील स्तरीय अधिकारी भी यूरिया की बंदरबाट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटे है। कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस यूरिया के वितरण में गड़बड़ी करने वाले केकराही साधन सहकारी समिति पापी केसचिव प्रेमचंद्र, केकराही किसान सेवा सहकारी समिति कीमर के सचिव प्रवीण कुमार के खिलाफ करमा थाने, रामपुर उर्फ तरावा साधन सहकारी समिति के सचिव उमेश कुमार के खिलाफ पन्नूगंज थाने, साधन सहकारी समिति अरौली के सचिव प्रदीप कुमार, साधन सहकारी समिति दुरावल खुर्द की सचिव पूजा के खिलाफ राबट्र्सगंज कोतवाली, सिरसाई साधन सहकारी समिति के सचिव राहुल कुमार के खिलाफ घोरावल कोतवाली में पटेल खाद भंडार कोहरवल के प्रोपाइटर अमरनाथ और आईएफएफडीसी पगिया के संचालक विकास के खिलाफ करमा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कह कि जल्द ही दो और दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज होगा। कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मुहैया कराने का प्रयास जारी है।
आज जिले में पहुंचेगी 600 एमटी खाद
सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि बुधवार को जिले में 600 मीट्रिक टन यूरिया पहुंचेगी। कहा कि जरूरत के अनुसार उर्वरक को समितियों पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी यूरिया की खेप जिले में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें