फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति, ससुर, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, ससुर और सास समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में प्रदीप मिश्रा के साथ छह साल पहले की थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। सात लाख रुपये नगद और एक बाइक दहेज के तौर पर मांग रहे थे।
बताया कि घटना बीते शनिवार के भोर के वक्त की है। उनकी पुत्री आकांक्षा सो रही थी। उस समय पति प्रदीप मिश्रा, सास हीरावती देवी, ससुर अंबिका प्रसाद मिश्रा, देवर विमलेश मिश्रा तथा देवरानी प्रीति मिश्रा ने मिलकर आकांक्षा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी स्थिति अति गंभीर हो चुकी है। मामले की जानकारी पड़ोस के लोगों ने फोन पर दी। तब मायके पक्ष से लोग वहां पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मायके वाले पुत्री को लेकर जिला अस्पताल ले गए और इसके बाद वाराणसी में उपचार करवा रहे हैं। एसएचओ कमलेश पाल ने बताया कि इस मामले में पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि आकांक्षा ने खुद से आग लगाई है। जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर आकांक्षा आए दिन विवाद करती थी। शनिवार सुबह उसने गुस्से में खुद को आग लगा ली और जलती हुई घर के बाहर निकली। परिजनों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और तत्काल घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। उसके दो मासूम बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें