बभनी थाना में चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में थाने खड़े वाहन
- फोटो : SONBHADRA
बभनी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कमर कसकर तैयार है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के एक प्रत्याशी के रैली निकालने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बगैर स्वीकृति के लगे प्रचार में तीन प्रत्याशियों के चार वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 20 लोगों को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने जैसे धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।
बृहस्पतिवार को रैली निकाली जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह मयफोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखते ही सभी लोग भाग निकले वहीं तीन प्रत्याशियों के चार वाहनों को पुलिस ने पकड़ लिया तथा प्रचार कर रहे 20 लोग भी पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है तथा 20 लोगों का चालान कर दिया गया। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है। उधर, बभनी में एक प्रधान प्रत्याशी ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे कि पुलिस पहुंच गयी और लोग भाग निकले।