फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ बलवा का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया कला गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कसया कला गांव निवासी लालता प्रसाद ने तहरीर दिया कि शनिवार को गांव के कुछ लोग दरवाजे पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। महिलाओं ने गाली-गलौज करने से मना किया तो विपक्षीगणों ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। घटना के वक्त वह और उनके बेटे घर पर मौजूद नहीं थे। मनबढ़ों ने रीता, अनीता, सुखवंती और सीमा की पिटाई कर फरार हो गए। पीएचसी मधुपुर में घायलों का उपचार कराया गया। कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि कसया कला गांव निवासी रामसूरत यादव, उसके भाई राममूरत, सोनू, पवन, नंदलाल और नंदू यादव के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें