फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने उप निबंधक कार्यालय के कर्मचारियों समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र कम्हारी निवासी अफसाना बेगम ने अधिवक्ता के जरिये मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना है कि वह मकान बनवा कर सपरिवार रहती है। कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसने कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। आरोप है कि विपक्षीगण उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से पूर्व की चौहद्दी के स्थान पर नई चौहद्दी अंकित करा दी। इसकी जानकारी होने पर उसने विपक्षी के बैनामे की नकल निकलवाया तो उसमें बदली हुई चौहद्दी अंकित पाई गई। कोर्ट ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र सुनवाई करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि केकराही गांव निवासी राजू जायसवाल, स्टांप वेंडर और कार्यालय उपनिबंधक राबर्ट्सगंज के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें