फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूरिया का भंडारण करने वाले दुकानदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्टॉक से ज्यादा यूरिया खाद का भंडारण करने वाले मेसर्स रवानी खाद भंडार के संचालक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई जांच टीम की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

म्योरपुर में संचालित खाद की दुकान में शनिवार को जांच के दौरान स्टॉक से 114 बोरी अधिक यूरिया का भंडारण मिला था। जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए संदीप कुमार मौर्य, नंद किशोर मौर्य और बीज लिपिक सच्चिदानंद यादव एवं म्योरपुर पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को खाद की दुकान की जांच की गई थी।
पाॅस मशीन का परीक्षण करने पर यूरिया 114 बोरी और एसएसपी जिंकेटेट ग्रेन्यूलर 30 बोरी पाया गया था। गोदाम का भौतिक निरीक्षण करते समय गोदाम में यूरिया एनएफएल बांड 228 बोरी एवं एनपीके तीन बोरी पाई गई थी। यह कुल स्टाॅक (पाॅस मशीन एवं भौतिक) में काफी अंतर था। एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि जांच टीम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें