16 केवी का ट्रांसफॉर्मर चोरी कर घर में रखे जाने के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिजली निगम के एक्सईएन रॉबर्ट्सगंज इं. एके सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शिवव्रत देव पांडेय निवासी कबरी के घर छापेमारी की गई। उपखंड अधिकारी राबर्ट्सगंज (नगर) एवं संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता के छापेमारी में घर के अंदर 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर पाया गया, जिसे किराये के वाहन पर लदवाकर स्टोर राबर्ट्सगंज में चेकिंग रिपोर्ट भरवाकर जमा कराया गया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार राहुल विश्वकर्मा स्किल्ड निविदा कर्मी कुसुम्हा की ओर से नई बाजार के पास अर्चना के संयोजन संख्या 4879542000 पर एक पीसीसी पोल और 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की पुष्टि हुई। इस पर राहुल विश्वकर्मा के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ ही मेसर्स ग्रिड पावर से सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिख दिया गया है।