फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना कालोनी अंतर्गत सेक्टर तीन निवासी एक नवविवाहिता की बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामेश्वर चौबे निवासी भुसौलिया पन्नूगंज सोनभद्र ने तहरीर देकर बताया कि बीते 18 फरवरी 2022 को अपनी बेटी पिंकी (22) की शादी शुभम तिवारी निवासी 3-एफ-टी 48 से की थी। दहेज में पांच लाख नगद और कार खरीदने के लिए 12 लाख रुपया खेत गिरवी रखकर दिया था। शादी के चार पांच दिन बाद से ही उनकी बेटी से पति शुभम सहित सास रत्नावती व ससुर सुधाकर तिवारी और दहेज में 20 लाख रुपया देने की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच 29 जून की रात 10 बजे बेटी पिंकी ने मां को फोन कर रोते हुए कहा कि ‘मम्मी, मेरी जान बचा लो नहीं तो शुभम और उसके घर वाले मुझे जान से मार देंगे।’ इसके बाद मेरी पत्नी ने बेटी पिंकी के ससुराल के पास ही रह रहे मेरे बहनोई को पूरी बात बताई। बहनोई मणिशंकर पाठक पिंकी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि वह उल्टी कर रही है। तड़पते हुए पिंकी ने बताया कि मेरे ससुर सुधाकर तिवारी और ननद रूपम के उकसाने पर मेरे पति व सास ने मिलकर मुझे जहर खिला दिया है, मेरी जान बचा लीजिए। मणिशंकर पिंकी को तत्काल ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता रामेश्वर चौबे की तहरीर पर पति शुभम तिवारी, ससुर सुधाकर तिवारी, सास रत्नावली, ननद रूपम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शव का पीएम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। सूत्रों की माने तो महिला पुलिस मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें