फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में दो नामजद समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विंढमगंज थाना पुलिस ने डिप्टी रेंजर आरके मौर्या की तहरीर पर दो खननकर्ताओं के खिलाफ नामजद समेत चार के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन एक भी नहीं मिले।
विज्ञापन

विंढमगंज एसओ बृजमोहन सरोज ने बताया कि डिप्टी रेंजर आरके मौर्या की तहरीर पर अनूप गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता निवासी फुलवार, कमलेश कुमार पुत्र हरिकेश्वर निवासी घिहवी दोनों थाना विंढमगंज व दो अज्ञात के खिलाफ वन अधिनयिम, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वादी का कहना है कि वे गश्त पर निकले थे। उन्होंने अवैध ढंग से बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो बालू गिराकर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। कुछ समय बाद दो ट्रैक्टर स्वामियों ने उनके पास पहुंच कर गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें