फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: व्यापारियों से ठगी में पिता, दो पुत्रों समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने जिले के व्यापारियों से हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस दिए तहरीर में व्यापारी विकास अग्रवाल ने बताया कि अपनी फर्म से मोबाइल विक्रय एवम ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। उनका वार्ड 6 निवासी ओम सिद्धार्थ से व्यावसायिक संबंध था। सिद्धार्थ ने अच्छा मुनाफा दिलाने का झूठा सपना दिखाकर पैसे लेकर जमा पूंजी हड़प ली। ओम सिद्धार्थ बौद्ध, देरहावना अदलहाट निवासी श्यामकिशोर और उसके भाई नंदकिशोर ने कई लोगों से धोखा देकर पैसे ऐंठे। नंद किशोर को मुगलसराय पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताया कि प्रदीप खेतान के 10 लाख, दुद्धी निवासी रजत जायसवाल से 15 लाख 45 हजार, ओबरा निवासी मीनू बंसल से 5 लाख सहित अन्य से लाखों रुपये गिरोह ने हड़प लिया। इसमें उसके परिवार के सदस्यों की भी भूमिका है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ओम सिद्धार्थ उसके पिता श्याम नारायण, भाई श्रवण मौर्या, देरहावना अदलहाट निवासी श्यामकिशोर और उसके भाई नंदकिशोर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें