फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरहोरी मार्ग पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के हरहोरी मार्ग पर सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजू (18) निवासी डडीहरा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक बाइक से म्योरपुर बाजार आया था। वापस लौटते समय म्योरपुर-हरहोरी मार्ग पर कर्बला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई शाहिद यादव ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें