संयुक्त अभियान में रविवार को टीम ने ओवरलोड 75 से अधिक वाहनों को पकड़ा। पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से लोडिंग प्वाइंट पर ही ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए थे। हालांकि जिले में ओवरलोड और बिना एमएम 11 प्रपत्र के गिट्टी-बालू लदे वाहनों का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रात में जहां सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रक टोल प्लाजा से गुजरते हैं। जिससे दिन में भी ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से निकल रहे हैं। शिकायतों के बाद रविवार की सुबह खनिज, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुकृत बार्डर पर संयुक्त अभियान चलाया।
तो वहीं मिर्जापुर की टीम ने भी अहरौरा पहाड़ी के नीचे जांच शुरू किया। इससे ट्रक सोनभद्र की सीमा में ही हाईवे छोड़ लिंक मार्ग नौगढ़, मधुपुर, खैरपुर सहित अन्य पर खड़ा कर दिया। टीम ने जगह-जगह जांच अभियान चलाकर सुबह पांच बजे से नौ बजे तक 75 ओवरलोड ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया।
कई चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए तो कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य मार्ग पर गिट्टी-बालू गिराकर भाग गए।