फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते हुए भाष्कर देव को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा

Mon, 07 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के राम सरोवर पोखरे में छठ पूजन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताएं कार्तिक शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि सोमवार को चौथे दिन 36 घंटे से निर्जल एवं निराहार रहकर बाजे-गाजे के साथ छठ मईया के गीत कांचे ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए को गाते हुए व्रती महिलाओं की टोली छठ घाटों पर पहुंच कर उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया। ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल आदि प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर नपं चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता की ओर से समुचित प्रबंध किया गया था। बढ़ौली शिव सरोवर पर ग्राम प्रधान सरिता चौबे एवं प्रधानपति अवधेश चौबे की ओर से जागरण कराया गया। मेहुड़ी नहर पर बसपा नेता राजा सिंह की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण कराया गया। अकड़हवा पोखरा पर नपा सदस्य गप्पू की ओर से प्रसाद वितरण कराया गया। बुड़हर खुर्द पोखरा स्थित छठ घाट पर बीडीसी अंजू देवी व विजय की ओर से जागरण कराया गया। इन सभी छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। ओबरा:: रेणु नदी तट स्थित छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। छठ घाटों पर नपं अध्यक्ष दुर्गावती देवी, रमेश सिंह यादव की ओर से प्रबंध किया गया था। नगर के सेक्टर नौ, बिल्ली पोखरा, खैरटिया बंधी, सेक्टर आठ, दस, मालवीय नगर में व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। बभनी:: क्षेत्र के बभनी, चपकी, नधिरा, असनहर, चौना, सतबहनी, मचबंधवा, रनदह में छठ घाट पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। विंढमगंज:: व्रती महिलाओं ने सततवाहिनी नदी स्थित छठ घाट पर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां पर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से श्रद्धालु आए थे। चोपन:: सोन नदी तट पर बने छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां पर नपं अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की ओर से प्रबंध किया गया था। रेणुकूट:: हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट, बैकुंठपुर कॉलोनी में बने छठ कुंड, मुरली गढ़ी, काली मंदिर में बने छठ कुंडो पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। सागोबांध: पांगन नदी तट पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।
म्योरपुर: कस्बे में लीलासी मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने तालाब के घाट पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। सलखन और चुर्क: तालाब पर बने छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। केकराही और करमा: क्षेत्र के करमा, केकराही, भरुहा, कसयां, बहेरा गांवों में छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। दुद्धी और अमवार: दुद्धी के प्राचीन शिवाजी तालाब तथा लवकुश कैलाश कुंज द्वार, लऊवा नदी, ठेमा नदी, कनहर नदी, टेढ़ा छठ घाट, नगवां तथा अमवार छठ घाटों पर महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। डाला: कुरदहवां नाला घाट पर, काली मंदिर, गुरमुरा मलिन बस्ती, बाड़ी, कोटा, कनहर घाटों पर व्रती महिलाओं ने सोमवार की सुबह पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। रात्री देवी जागरण का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार से वैनी, खलियारी, रामगढ़, शाहगंज, मधुपुर प्रतिनिधियों के मुताबिक क्षेत्र के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें