फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस और डीसीएम की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के धौकीनाला मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बस और डीसीएम के बीच हुए टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रेणुकूट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से सवारी लेकर आ रही एक प्राइवेट बस मुर्धवा मोड के पहले धौकीनाला मोड़ पर पहुंची थी कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से खीरा व लौकी लादकर वाराणसी जा रहे डीसीएम में साइड से टक्कर हो गई। हादसे में बस अनियंत्रित होकर बगल में नाले में चली गई। हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई। बस में 15 से 20 की संख्या में यात्री बैठे थे। संयोग अच्छा रहा कि बस पलटी नहीं और नीचे जाकर खड़ी हो गई जिससे कोई घायल नहीं हुआ। हादसे में बस चला रहे चालक अरविंद कुमार यादव 40 निवासी चंदौली व डीसीएम पर बैठे क्लीनर बलिंगा निवासी रायपुर को मामूली चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

ईंट लदा ट्रक पलटा, चालक सहित तीन घायल
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी देवनाटोला में ईंट लदा ट्रक पलटा गया। ट्रक पलटने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में ट्रक चालक सतीश निवासी करमा, रामनंदन और प्रदीप घायल हो गए। बताया जा रहा कि सड़क की पटरी को खोदकर पाइप लाइन डाला गया है, मगर सड़क की पटरी का मरम्मत नहीं कराई गई। शुक्रवार को ईंट लदा ट्रक रास्ते से जा रहा था कि पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदकर छोड़े गए गड्ढें में फंसकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें