फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत 

Mon, 25 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर बरका गांव के पास रविवार की रात बस पलटने से दो बारातियों की मौत हो गई। इस हादसे से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के लोगों ने घायलों को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



सिंगरौली के महुली गांव से एक बाराती निवास (धनवाही) जाने के लिए बस में सवार हुए थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब बस निवास से करीब 20 किलोमीटर पहले बरका गांव के पास पहुंची इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बरातियों से भरी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में महुली गांव के रहने वाले गुलाब सिंह (60) व रावेंद्र सिंह (10) पुत्र बब्बू सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद रावेंद्र दुर्घटनाग्रस्त बस में बुरी तरह फंस गया था।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे निकलवाने का प्रयास किया लेकिल तब तक उसकी मौत हो गई। इस हादसे में घायल लोगों को सरई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक हल्के रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें