फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से उड़ाया सामान

Sat, 11 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बरवानी गांव में चोरों द्वारा घर में घुसकर चुराए गए बक्सा। इस बक्से का ताला तोड़ चोर इसमें रखा जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान उठा ले गए और बक्से को घर के पिछवाड़े फेंककर चलते बने।
विज्ञापन
 बीना पुलिस चौकी (शक्तिनगर थाना) क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार की रात धावा बोला। दो घरों का ताला चटकाकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीसरे घर में परिवार के सदस्यों की नींद खुल जाने पर चोर भाग निकले। 
विज्ञापन


बरवानी निवासी रामप्रसाद गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार की रात घर में उनकी मां अकेली थीं, दरवाजे का पल्ला लगाकर सोई हुई थीं। अंदर से दरवाजा बंद नहीं थी। इसका फायदा उठाकर रात एक बजे के करीब चोर घर में घुस गए और घर में रखा दो बक्सा उठाकर चलते बने और घर के पिछवाड़े बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का टप्स, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का बाजूबंद और चूड़ी, चांदी की करधनी तथा लगभग दस हजार रुपये ले गए। शनिवार की सुबह दोनों बक्से घर के पिछवाड़े फेंके मिले। 

दूसरी घटना इसी गांव के लाल बाबू के यहां की है। पीड़ित के मुताबिक दरवाजे में होल बनाकर चोरों ने कुंडी खोली और घर में घुसकर एक कमरे का ताला भी तोड़ दिए। तभी पालतू तोता शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसकी दादी उठ गई। यह देख चोर भाग निकले। इसी तरह घरसड़ी में भी चोरों ने भगवानदास दुबे के घर का पिछला दरवाजा रात ढाई से तीन बजे के करीब चोर ड्रिलिंग (होल) कर कुंडी खोल लिए और घर में घुसकर 5300 रुपये नकद, टार्च आदि सामान ले गए। आवाज सुनकर परिवार वालों  की नींद खुली, तब तक चोर निकल चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें