फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरूह इलाकों में आसानी से होगा टीकाकरण

Sat, 11 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 ओबरा, आसपास के इलाके और डैम पार के दुरूह इलाकों के लोगों को अब किसी भी तरह टीकाकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने ओबरा परियोजना अस्पताल में टीकाकरण से जुड़े वैक्सीनों के रखने का इंतजाम कर लिया है। शनिवार को राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी ने शीत ऋंखला कक्ष एवं टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। 
विज्ञापन



डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आम तौर पर यह देखा जाता है कि दुरूह क्षेत्र के लोगों को सुविधा नहीं मिल पाने के कारण लोग खुद या अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पाते हैं। खासकर ऐसे क्षेत्र के लोग जहां आवागमन की कोई सुविधा नहीं होती है, इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर ओबरा परियोजना अस्पताल में शीत ऋंखला कक्ष एवं टीकाकरण केंद्र खोला गया है। सीएमओ डॉ. यूके वर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर प्रत्येक सोमवार को लोगों का मुफ्त टीकाकरण होगा।

इसमें बीसीजी, डीपीटी, पेंटा, हेपेटाइटिस, टिटनेस, खसरा, पोलियो, पेंटावेलेंट आदि टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र पर लोग आकर टीके तो लगवाएंगे ही साथ ही एएनएम और आशाओं को अब यहीं से टीके मिल जाएंगे ताकि वे गांवों में भी जाकर टीकाकरण कर सकें। इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं को भी काफी हद तक लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल, परियोजना अस्पताल के सीएमओ डॉ. राममूर्ति, डॉ. आशुतोष, डॉ. विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें