फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल टावर का एएसपी ने किया उद्घाटन

Sun, 16 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दूर संचार विभाग की ओर से नक्सल योजना के तहत बीएसएनएल टावर का निर्माण हाथीनाला में पूर्ण करा दिया गया है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल शंभूशरण यादव और बीएसएनएल के एजीएम एमएच उस्मानी ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। उस्मानी ने टावर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



एजीएम उस्मानी ने बताया कि इस कार्य से क्षेत्र की जनता को एवं आवागमन करने वालों को मोबाइल संचार सेवा उपलब्ध हो गयी है। यह टावर पांच किलोमीटर के एरिया में कार्य करेगा। यह क्षेत्र अभी तक संचार तंत्र से वंचित था। दूर संचार सेवा के लिए सोनभद्र में कुल 66 टावर प्रस्तावित हैं, जिनमें से 13 टावर कार्यरत हो चुके हैं। बचे हुए टावरों का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें