फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से रोशन हुए 175 घरौंदे

Sat, 15 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्षों से ढिबरी युग में जीवन जीने को अभिशप्त अनपरा बाजार के नई बस्ती निवासी 175 परिवारों को आखिरकार बिजली नसीब हो ही गई। शुक्रवार को जेई विमलेश कुमार सिंह ने विद्युत आपूर्ति चालू कर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बस्ती के लोगों को यह सौगात सौंपी।

 इससे बस्ती के लोगों में हर्ष का माहौल रहा। इसके उपलक्ष्य में वेंकट मोड़ पर समारोह आयोजित कर जेई का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह की अगुवाई कर रहे सपा के ओबरा विधानसभा सचिव मोइनुद्दीन सिद़दीकी, नागेंद्र यादव, ओबरा विस उपाध्यक्ष गैवीनाथ यादव ने कहा कि वर्षों से नई बस्ती के लोग अनपरा बाजार की चकाचौंध और चंद कदम की दूरी पर बिजली पैदा कर कारखानों की तरफ टकटकी लगाए अपनी नसीब कोसने को विवश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी। आखिरकार सपा सरकार में यह सौगात लोगों को नसीब हो ही गई। जेई ने कहा कि बस्ती के लोगों को जो भी समस्या हो, उनसे सीधे मुलाकात करें हर संभव निदान किया जाएगा।

पूर्व में कुछ लोगों को बिना कनेक्शन आए बिल को भी पूर्णरूप से माफी का भरोसा दिया। संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें