फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक तैनाती किए जाने की मांग को लेकर द्वितीय बैच के टीईटी पास प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन के निर्देश के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर तैनाती न करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 72825 शिक्षक पद पर नियुक्ती होनी है। शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद द्वारा मौलिक नियुक्ति हेतु शासनादेश 18 दिंसबर को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन



 फिर भी लापरवाही की जा रही है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशांत सिंह, निताशा चतुर्वेदी, कमलेश, अनुराग, प्रभाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें