राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर सीएमओ दफ्तर के नाक के नीचे होने वाली लापरवाही का निराकरण मंगलवार को नसबंदी कराने को आई महिलाओं के विरोध प्रदर्शन पर हुआ। महिलाओं के हंगामा करने पर केंद्र पर नसबंदी करने के लिए डाॅक्टरों की टीम पहुंची। इससे पूर्व बीते मंगलवार को यहां पर डाक्टर के न होने के कारण महिलाओं को लौटना पड़ा था।
प्रसव केंद्र पर नसबंदी कराने के लिए महिलाएं पहुंची। लेकिन डाक्टर के उपलब्ध न होने के कारण नसबंदी का कार्य दोपहर तक शुरू नहीं हो सका था। डाक्टर उपलब्ध न होने की जानकारी होने पर महिलाएं नाराज हो गईं। इस दौरान वहां कांग्रेस नेता मदन श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। महिलाएं सीएमओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सीएमओ ने डाक्टरों बुलाया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। सीएमओ डा. यूके वर्मा ने कहा कि किसके स्तर से यह लापरवाही बरती गई। जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।