फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बीएसए ने दस शिक्षकों और शिक्षामित्रों को दिया नोटिस, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में अनुपस्थित और लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ सोमवार को भी कार्रवाई जारी रही। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित और शिक्षण कार्य में रुचि न लेते हुए पाए गए। उनका वेतन रोकते हुए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि चतरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सोढ़ा के शिक्षामित्र शैलेंद्र प्रताप सिंह, कोन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवाटन के सहायक अध्यापक मो. नौसाद, प्राथमिक विद्यालय घघिया के शिक्षामित्र संजय प्रसाद, म्योरपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांग के अनुदेशक सतीश कुमार भारती, प्राथमिक विद्यालय आरंगपानी प्रथम के सहायक अध्यापक वेदप्रकाश राय, करमा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय बबुराही की शिक्षामित्र सरिता कुमारी व उमेश पति त्रिपाठी, बभनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महुआदोहर के सहायक अध्यापक सरताज अंसारी, प्राथमिक विद्यालय छिपिया के सहायक अध्यापक आशीष चतुर्वेदी व घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धुरकरी की शिक्षामित्र पूनम सिंह का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें