फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मनबढ़ों ने जीजा और साले को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ बस्ती के पास बृहस्पतिवार की रात में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने जीजा और साले को पीट दिया। ईंट-पत्थर से युवक के सिर पर वारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अजीम (36) को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चुर्क निवासी अजीज ने बताया कि उसके बहनोई मुस्लिम (28) निवासी बाबतपुर वाराणसी घर आए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे मुस्लिम कोल्हुआ बस्ती के पास खड़े थे। उसी वक्त दो युवकों ने अनायास ही उनकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर अजीज बीच-बचाव करने के लिए गया तो मनबढ़ों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। उसका आरोप है कि एक युवक ने ईंट-पत्थर से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। रात में ही उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि घायल जो तहरीर देगा उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें