फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के मौत मामले में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ससुर समेत अन्य आरोपी पकड़ से दूर हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

2019 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गरमौसी गांव निवासी नारायण यादव अपनी बेटी प्रीति की शादी जितेंद्र निवासी लोढ़ी के साथ की थी। तीन दिन पूर्व बुधवार को संदिग्ध हाल में प्रीती का शव उसके कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला था। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर मायके से रुपये न मिलने पर पीटकर हत्या करने आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति जितेंद्र, ससुर राम सजीवन, सास सुदामा देवी, ननद अनीता और बाबा यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे लोढ़ी गांव से पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र और सास सुदामा देवी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने बताया पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें