हादसे में केसारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने केसारी लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस घोरावल सीएचसी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
शुक्रवार सुबह घर में आई 2 दुल्हनें, रात में देवर की हादसे में मौत
केसारी लाल की मौत की खबर तमाई गांव पहुंचते ही परिजनों व गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता श्यामलाल, मां चंद्रावती, दादी, बड़ी मां व परिजनों ग्रामीणों के साथ रोते बिलखते घोरावल सीएचसी पहुंचे। श्यामलाल ने बताया किगुरुवार को उनके बड़े भाई भोलानाथ के दो बेटों की बारात लेकर शिल्पी व कदरा गांव गए थे। केसारी लाल भी बारात में गया था। शुक्रवार सुबह बारात वापस आ गई थी और शनिवार को चौथी छुड़ाने की तैयारी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था और घर मंगल गीत गाए जा रहे थे। उसी दौरान हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एवं बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की रोजी रोटी चलाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।