फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime : सोनभद्र में देवर ने की भाभी की हत्या, पंचायत के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Thu, 20 Jun 2024 11:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुवार को भरी पंचायत में एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनछ के पकरी टोले में गुरुवार को देवर ने भाभी की हत्या कर दी। गांव में पंचायत के दौरान ही उसने कुल्हाड़ी से भाभी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


यह है मामला
कनछ गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी (32) का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। इसी की पंचायत के लिए गांव में लोग जुटे थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही देवर मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से सोनी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर प्रहार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें