फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउपयोगी होगा रेणुका नदी पर बनने वाला पुल

Thu, 21 Jun 2018 11:35 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेणुका नदी पर पुल निर्माण को लेकर सरकारी महकमें ने सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परियोजना सूत्रों की माने तो अब बनने वाला नया पुल बहुउपयोगी होगा। नया पुल आम लोगों के अलावा ओबरा तापीय परियोजना के राख निस्तारण के लिए जाने वाली पाइप लाइनों के लिए भी काम आएगा। उत्पादन निगम प्रशासन पुल निर्माण में आर्थिक मदद भी सेतु निगम को करेगा।
विज्ञापन

 गुरुवार को उप जिलाधिकारी शादाब अहमद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुल के लिए उचित स्थान का सर्वे किया। टीम में सेतु निगम के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव एवं ओबरा सी के महाप्रबंधक इं.कैलाश गुप्ता भी शामिल रहे। ओबरा परियोजना, सेतु निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुल के लिए स्थान के साथ संभावित पुल संपर्क मार्ग के लिए भी स्थान देखा। संभावना है कि पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा खैरटिया में तय किए गए स्थान से पहले ही पुल का निर्माण होगा जिसके कारण राखी पुल से नये पुल की दूरी दो किलोमीटर के करीब रह जाएगी। साथ ही खैरेटिया की घनी आबादी के बजाय पुल तक जाने वाले संपर्क मार्ग को सेक्टर दो के पास से गैर आबादी क्षेत्र से भी लाया जा सकता है जिसको लेकर ही ग्रामीणों का विरोध चल रहा था। सेतु निगम के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कहा कि पुल निर्माण में आ रही सभी तकनीकी दिक्कतों को देखा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान ओबरा परियोजना के अधिशासी अभियंता इं.राजीव कुमार, सेतु निगम के उप परियोजना अधिकारी जसवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें