फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। जीआरपी ने युवती के परिवार वालों को बुलाया लेकिन युवती घर जाने को तैयार नहीं हुई। इसकी जानकारी होने पर सदर कोतवाली की महिला पुलिस मौके पर पहुंची। युवती से पूछताछ कर उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व संदिग्ध हाल में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से कहीं चली गई थी। युवती के परिवार के लोगों को एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक था लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। युवती के परिजनों ने जिस युवक पर शक था उसके रिश्ते में जीजा लगने वाले व्यक्ति को मामले से अवगत कराया तो उसने अपने साले को डांट फटकार लगाई। शुक्रवार की सुबह युवती को लेकर युवक राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और उसे छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को साथ ले गई। कोतवाली में युवती के पिता उसे समझा-बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन देर शाम तक वह जाने को राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें