फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों को मिले बराबर मत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक स्तरीय इकाई का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद के दो दावेदारों को बराबर-बराबर मत मिले। कोई निष्कर्ष न निकलने पर भविष्य में चुनाव कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान निर्धारित समय में कुल 96 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए सुरेशचंद्र और आशिक अली, महामंत्री पद के लिए ओमप्रकाश और संतोष कुमार, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन कुमार और संजय कुमार ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी अजय कुमार ओझा, सुनील कुमार, राजेश कुमार और संतोष कुमार की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अध्यक्ष पद के दावेदार सुरेश चंद्र और आशिक अली को 48-48 मत मिले। इसके अलावा महामंत्री पद पर संतोष को 52 और ओमप्रकाश को 44 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय को 61 और सचिन को 35 वोट मिले। इस प्रकार महामंत्री पद पर संतोष और कोषाध्यक्ष पद पर संजय को विजयी घोषित किया गया। अध्यक्ष के दोनों दावेदारों को समान मत मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश मौर्य से बातचीत की। इस दौरान टाॅस कर किसी एक को विजयी घोषित करने की बात कही गई, लेकिन सहमति नहीं बनी। तब भविष्य में फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव के दौरान रंगलाल, मुरारी सिंह, छोटेलाल, सुरेंद्र कुमार, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें