फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: चार्ज करते समय बालक के हाथ में फटी बैटरी, पंजे के उड़े चिथड़े; तेज धमाके की आवाज सुन दौड़े लोग

Mon, 27 Jan 2025 05:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सोमवार को पुरानी बैटरी चार्ज करते समय आठ साल के बालक के हाथ में ही फट गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आनन- फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बालक के हाथ में आई गंभीर चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र के बघाड़ू गांव में सोमवार को टॉर्च की पुरानी बैटरी फटने से आठ वर्षीय बालक झुलस गया। हादसा कबाड़ में फेंकी बैटरी को उठाकर चार्ज करने के दौरान हुआ। गंभीर रूप से घायल बालक को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में उसके बाएं हाथ का पंजा बुरी तरह जख्मी हुआ है।

विज्ञापन


ये है मामला
बघाड़ू गांव निवासी शेरनाथ का पुत्र अरविंद (08) घर में फेंकी हुई टॉर्च की पुरानी बैटरी के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह बैटरी चार्ज करने लगा। तभी अचानक तेज धमाके के साथ बैटरी उसके हाथ में फट गई। धमाके की आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़ पड़े। गंभीर रूप से जख्मी अरविंद को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें