सोनभद्र। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए जा रहे हमले के विरोध में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर राष्ट्रीय एकता मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। एलओसी पूंछ हमले में मारे गए सैनिकों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी दी गई।
मंच के अध्यक्ष एकलाख फौजी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को हिम्मत है तो आर-पार की लड़ाई करें। कायर की तरह बार्डर पर तैनात जवानों पर हमला किया जा रहा है। कश्मीर में भारतीय सैनिक आतंकवादियों को ढूंढ ढूंढ कर मार रहे है। इससे पाकिस्तान बौखला गया है और चोरी छिपे सैनिकों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहा। यादवेंद्र पाठक और पुरुषोत्तम जालान ने कहा कि भारत सरकार बार्डर पर तैनात फोर्स को आतंकवादियों से निपटने की पूरी तरह से छूट दें। इस मौके पर संतोष केशरी, राजू चौरसिया, चंदन केशरी, नंदन केशरी, शालिक राम, रामेश्वर जैन आदि मौजूद रहे।