फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, छह घायल; चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग

Sun, 19 May 2024 12:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: दुर्घटना होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना चोपन पुलिस तथा एम्बुलेंस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल अनीता, हरिनारायण, मीरन और पप्पू को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन में बरातियों से भरी बोलेरो बीती रात में चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया में अनियंत्रित होकर सड़क किराने पलट गई। घटना में बोलेरो सवार छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करके चार बारातियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के बडगांवा हरदहवा से एक बोलेरो में सवार लोग चोपन थाना अन्तर्गत कोटा गांव बरात में जा रहे थे। कोटा पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले ही बोलेरो वाहन नौटोलिया के एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। 

घटना में बोलेरो में सवार अनीता (18) पुत्री राजमन निवासी बरवाडीह जुगैल, सुनीता (15) पुत्री रामसहाय निवासी झरिया कोन, सोनम (8) पुत्री मोहन निवासी बरवाडीह जुगैल, हरिनारायण (50) पुत्र विषुणधारी निवासी बड़गावां जुगैल, मीरन (65) पुत्र रामरूप निवासी देवसर जुगैल, बोलेरो चालक पप्पू (35) पुत्र रामबृक्ष निवासी बडगावां जुगैल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें