फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दबकर बोलेरो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर पलटने से दबकर बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो चालक पास लेने के लिए ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पड़री गांव निवासी रामेश्वर का पुत्र बरसाती (22) बोलेरो चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था। बुधवार को वह सरईगढ़ से बरात लेकर बाराड़ाड गांव के लिए निकला था। बरातियों को लेकर वह पड़री गांव होते हुए निकलने वाला था। पड़री गांव पहुंचा तो रास्ते में गांव के दया यादव का ट्रैक्टर खड़ा था। इस पर बरसाती बोलेरो रोककर ट्रैक्टर स्टार्ट करके हटाने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और बरसाती दब गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय की मौजूदगी में जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा किया गया। इसके बाद बरसाती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें