फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमएस विस्थापितों के हक की लड़ेगा लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। भारतीय विस्थापित संघ सिंगरौली संबद्ध (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक शनिवार को भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ के सिंगरौली स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी और उनको उनका अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय मजदूर संघ मप्र के उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, विस्थापित संघ के प्रभारी हीरामणि यादव, भारतीय विस्थापित संघ के अध्यक्ष के एन सिंह, महामंत्री राजेश्वर बैस तथा भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली के महामंत्री पीके सिंह सहित उमेश सिंह, आरपी सिंह, राजेश्वरी बैस आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि सभी परियोजनाओं में भारतीय विस्थापित संघ की इकाई का गठन किया जाएगा और विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई सबको संगठित होकर लड़ना पड़ेगा, समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि विस्थापितों के बीच जनजागरण करते हुए आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक को हीरामणि यादव एव प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें