फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: दरवाजे पर फिसली बाइक, संभल कर चलने को कहा तो मनबढ़ों ले ली अधेड़ की जान, बीचबचाव में चार घायल

Sat, 02 Jul 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के सेहुआ गांव में शुक्रवार रात मामूली विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के सेहुआ गांव में  सेहुआ गांव में शुक्रवार रात मामूली विवाद में मनबढ़ों ने अधेड़ की जान ले ली। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दरवाजे पर बाइक फिसलने के बाद सवारों को संभलकर चलने के लिए कहा था। धारदार हथियार से हमले में दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार देर शाम गांव का ही एक युवक अपने जीजा के साथ बाइक से घर जा रहा था।

लाठी-डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला

उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बड़े भाई राजकुमार के दरवाजे पर फिसल गई। इस पर राजकुमार ने दोनों को हिदायत देते हुए संभल कर चलने के लिए कहा। इससे गुस्साए दोनों बाइक सवारों की राजकुमार से कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग गोलबंद होकर दरवाजे पर पहुंचे और राजकुमार को गालीगलौज करने लगे।

Trending Videos

पुलिस अधिकारियों ने लिया घायलों का बयान

विरोध करने पर लाठी-डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार (42), पत्नी किरण, कांति, भाई संत कुमार और शिवकुमार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अस्पताल में भर्ती घायलों का बयान दर्ज किया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर अंबिका, बच्चा, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र मनोज, सनोज और रमाशंकर के खिलाफ हत्या, जालनेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें