फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर लगा रोजगार मेला, शिविर में मजदूरों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार साल पूरा होने पर जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर मिशन श्रमिक कल्याण दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताने के लिए रोजगार मेला लगा। निवासी व प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा योजना की जानकारी, मजदूरों का पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड का वितरण समारोह पूर्वक किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह जिले के सभी सात गौ-आश्रय स्थल पर बेसहारा गौ-संरक्षण एवं गौ-पालन से संबंधित कार्यशाला हुई। पशु पालन, नगर निकाय, ग्राम्य विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने गो-संरक्षण एवं गो-पालन से संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चार सालों में किये गये विकास व अभिनव पहल की जानकारी दी। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में भाजपा के नेता सुरेश शुक्ला, गोविंद यादव, अजीत यादव आदि ने सरकार की योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। यहां श्रम विभाग की ओर से पंजीयन शिविर लगाया गया।
घोरावल: विकास खंड मुख्यालय खरुआंव परिसर में श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए बुधवार को शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 40 श्रमिकों का पंजीयन 10 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। मुख्य अतिथि सहकारी बैंक सोनभद्र मिर्जापुर के चेयरमैन व पूर्व विधायक ने कहा कि मजदूरों व गैर संगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार ने बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ उठाने के लिए श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण जन सेवा केंद्र से भी करा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला मंत्री कैलाश बैसवार रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने की। संचालन एडीओ शिवनारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें