फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 60 हजार से अधिक घरों तक भाजपा पहुंचाएगी तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा वितरित किया गया। जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष को तिरंगा सौंपते हुए उसे हर क्षेत्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। पार्टी 60 हजार से अधिक तिरंगा का वितरण करेगी।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। संजीव गोंड ने कहा कि 15 अगस्त को जिले के सभी घरों पर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे, यह संकल्प लें।
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि जिले के सभी 21 मंडलों में मंडल अध्यक्ष व अभियान संयोजक के माध्यम से सभी शक्ति केंद्र व बूथ के लिए ध्वज भेजा गया है। उन्हें हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, संतोष शुक्ला, बलराम सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील सिंह, राघो सिंह राहुल, सुभाष पटेल, मनीष मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें