फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पीडीए को खत्म करना चाहती है : छोटेलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पीडीए जनपंचायत लगाकर जनता तक सपा की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सपा के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा पीडीए समुदाय को खत्म करना चाहती है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इसे किसान नौजवान आदिवासी गरीब मजदूर के लोगों से कोई लेना देना नहीं है।
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा का पीडीए जन पंचायत अनवरत चलता रहेगा। पार्टी के एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत के माध्यम से जनता को जागरूक करें। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर बालेश्वर यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे गांव में ही नहीं पहुंचा विकास, सपाइयों ने किया प्रदर्शन



सोनभद्र। जिला मुख्यालय से सटे गड़ौरा गांव में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन साैंपा। कहा कि एक माह में गांव की समस्याएं दूर नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।

नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी गड़ौरा गांव में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस बीच कई बार जिले में सीएम और मंत्री आए, मगर उन्हें यहां की समस्याएं नहीं दिखीं। सरकार हर घर नल जल पहुंचाने का दावा कर रही है, जबकि मुख्यालय से सटे गड़ौरा गांव में ही हैंडपंप का पानी भी नहीं मिल पा रहा। गड़ौरा गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंचता। कोई बीमार हो जाए तो ग्रामीण खाट पर लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। प्रदर्शन में महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर चौहान, पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष पारब्रह्म सिंह, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें