फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते भाजपा विधायक भूपेश चौबे और जिलाध्यक्ष अजीत चौबे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला गरमाने लगा है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को लेकर अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी किया है। भाजपा नेताओं ने तृणमूल नेता के बयान की निंदा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के बारे में अपमानजनक शब्द का प्रयोग करना आपत्तिजनक है। भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता का अपमानजन बयान उनके पार्टी के रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वाले नेता पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति से अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाली तृणमूल नेत्री के बयान पर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी के लिए जातीय आधार पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। सभ्य समाज में इस प्रकार के अमर्यादित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, ओम प्रकाश दूबे और उदय नारायण कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें