फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कहां-कहां क्वारंटीन सेंटर और बनाए जा सकते हैं इसको लेकर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगा है। जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही होगी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। शासन और जिला प्रशासन के लाख प्रयास करने के बाद भी संक्रमण पर काबू नहीं लग पा रहा है। अब तक डेढ़ हजार से अधिक कोराना संक्रमित मिल चुके हैं। यह हाल तब है जब प्रशासन की तरफ से जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बृहस्पतिवार तक जिले में 389 हॉटस्पाट बनाए गए है। इसमें 232 ग्रामीण और 157 शहरी क्षेत्र के हॉट स्पाट शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बभनी ब्लॉक में चार हॉट स्पाट, चतरा में दो, चोपन में 39, दुद्वी में 22, घोरावल में 50, म्योरपुर में 117 नगवां में तीन और राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 112एपीसेंटर/हॉट स्पाट बनाए गए है। जब से जिले से रोजी-रोटी की तलाश में यूपी के विभिन्न जिलों, दिल्ली, मुंबई गए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तब से संक्रमण बढ़ा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने और तहसीलों के एसडीएम को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए स्थानों का चयन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें