फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार बेरोजगारों को नहीं दे रही रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज कस्बे में स्थित सरदार पटेल तिराहे पर मंगलवार को युवक कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिविर लगाकर बेरोजगार युवक-युवतियों, छात्र-छात्राओं से नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बेरोजगारी फॉर्म भी भरवाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार मुहैया न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश में बेरोजगार युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। शिक्षित युवक-युवतियां दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। उनके मदद के लिए नौकरी संवाद अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन व दूसरे चरण में संवाद व तृतीय चरण में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। उनका कहना था कि बेरोजगार युवा यूथ कांग्रेस के नौकरी संवाद अभियान से जुड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। जिसके कारण तमाम नौकरी करने वाले युवा भी बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। जिले में स्थित खुले कारखानों में युवक रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों के हक की लड़ाई युवक कांग्रेस लड़ेगी।
कार्यक्रम में राजीव त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, रामानंद पांडेय, राजू देव पांडेय, राहुल सिंह पटेल, प्रिंस पांडेय, प्रमोद पांडेय दीपू, अरविंद श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, सूर्यकांत, धीरज, चंद्रकांत, जितेंद्र देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें