फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय से जुलूस निकालती भाजपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। बिहार में सभा के दौरान पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी और मतदाता सूची में विसंगतियों को लेकर सोमवार को उरमौरा में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। अलग-अलग मुद्दों पर जुलूस निकालने के दौरान उनका आमना-सामना हुआ तो नारेबाजी तेज हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे को देखकर उत्तेजित नारे लगाए गए। पुलिस ने बीच में आकर किसी तरह स्थिति संभाली।
विज्ञापन

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस लेकर उरमौरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी करने लगीं। भाजपाई राहुल से माफी मांगने की मांग कर रही थीं। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, महिला मोर्चा की महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, गुड़िया वर्मा आदि शामिल रहीं। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यालय से निकलकर नारेबाजी करने लगे। वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। दोनों पक्षों से नारेबाजी शुरू होने से माहौल तल्ख हो गया। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। निवर्तमान प्रदेश सचिव करमचंद बिंद, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के रवैये को गलत बताते हुए विरोध स्वरूप उन्हें चॉकलेट बांटी। मामला गरमाते देख सीओ सिटी रणधीर मिश्र, कोतवाल गोपालजी गुप्ता, महिला एसओ सविता सरोज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें