फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसा मुंडा: 'राष्ट्र को समर्पित कर दिया अपना जीवन' अपना दल-एस के कार्यक्रम में बोले प्रदेश अध्यक्ष; किया नमन

Mon, 09 Jun 2025 09:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में जल-जंगल-जमीन से जुड़े लोगों का जुटान हुआ। अपना दल एस के मंच से आदिवासी महानायक को श्रद्धांजलि दी गई। उनके कार्यों को याद कर इस पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती पर जुटे अपना दल एस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Birsa Munda: आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को सिल्थम गांव में अपना दल (एस) के बैनर तले आदिवासी समाज एकत्रित हुआ। बिरसा मुंडा के बलिदान और गौरव गाथा का गान करते हुए प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान अपना दल-एस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम का भी जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने महानायकों के दिखाए राह पर आगे चलने को प्रेरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। महज 25 साल की उम्र में राष्ट्र के नाम अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था। उनके संघर्षों का असर था कि जल, जंगल, जमीन पर अंग्रेज सरकार को पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे बिरसा मुंडा: विधायक रिंकी कोल

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपना दल एस ने आज प्रदेश अध्यक्ष बना कर जाटव समाज का पूरे प्रदेश में सम्मान बढ़ाया है। ऐसे ही पार्टी का सम्मान भी बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि एससी-एसटी मंच के राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बहेलिया ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाज की तरक्की के लिए संघर्ष करें। 

मिर्जापुर के छानबे की विधायक रिंकी कोल ने कहा कि बिरसा मुंडा हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे ने कहा कि अपना दल (एस) एक ऐसी पार्टी है, जो पूरे प्रदेश में आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज की आवाज को दमदारी से उठा रही है। पार्टी कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व और संचालन जिला महासचिव मुकेश पटेल तरंग, राजकुमार बौद्ध ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच ज्यूतनारायण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु, प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव युवा मंच अभिषेक पटेल, विवेक पांडेय, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें