फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार को ओवरटेक करने में बाइक फिसली, युवक की मौत

विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुड़ी मोड पर सडक हादसे मेें मृतक- ईश्वर चन्द्र गुप्ता ( फाइल फोटो)स - फोटो : photo
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुड़ी तिराहे पर शुक्रवार को कार को ओवरटेक करने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार ईश्वर चंद्र गुप्ता (37) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं गांव निवासी ईश्वर चंद्र शुक्रवार को घर से रामगढ़ की तरफ आ रहे थे। बेलखुड़ी मोड के पास कार को ओवरटेक करने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में ईश्वरचंद्र गुप्त को गंभीर चोट आई। आसपास के लोग अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें