फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के अनपरा बाजार में सोमवार की शाम युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में पंखे के सहारे उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मूल रूप से डिबुलगंज निवासी अजय जायसवाल (40) निजी परियोजना में काम करता था। उसका परिवार अनपरा बाजार में मकान बनाकर रहता है। सोमवार को दोपहर बाद अजय अपने कमरे में गया। देर शाम तक बाहर न आने पर परिजन बुलाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो अजय का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह और रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और शव को फंदे से उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। अजय मूल रूप से डिबुलगंज का निवासी है। पिता अनपरा तापीय परियोजना से सेवानिवृत्त हो चुके थे और उनकी मृत्यु हो चुकी है। अजय को दो बेटी रौशनी (12) और प्रिया (8) वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें